Indian Live Tv National Hindi News Channel
12 अप्रैल 2026 दिन रविवार से शिव मंदिर ढाणी आदर्श नगर कोटपूतली में 9 दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का भब्य आयोजन - बबलू सैनी बबेरवाल
कोटपूतली: श्री लाइना बाबा सरकार धाम चित्रकूट की विशेष अनुकंपा से मासिक शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आदर्श नगर कोटपूतली के समस्त भक्त जनों के विशेष सहयोग से दिनांक 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार से दिनांक 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार तक 9 दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का भब्य आयोजन किया गया है। कथा कथा का वाचन श्री चित्रकूट धाम शिवरामपुर उत्तर प्रदेश से पधारे श्री शिवमहापुराण कथा के राष्ट्रीय कथा वाचक श्री रघुवीर मंदिर बडी गुफा जानकी कुण्ड चित्रकूट जिला सतना मध्य प्रदेश के श्री श्री 1008 श्री चतुर्भुज दास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू करेंगे। कथा सुनने का समय प्रतिदिन दोपहर 2:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक का रहेगा। कलश यात्रा दिनांक 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को प्रातः 11:15 बजे गाजे बाजे के साथ आदर्श नगर दीपावाली ढाणी कोटपूतली स्थित श्री शिव मंदिर में गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। यह जानकारी श्री शिव मंदिर ढाणी दीपावाली आदर्श नगर कोटपूतली के बबलू सैनी बबेरवाल ने दी है। उन्होंने दिनांक 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को प्रातः 11:15 श्री शिव मंदिर ढाणी दीपावाली आदर्श नगर कोटपूतली की समस्त माताओं बहनों और भाइयों से कलश यात्रा में भाग लेने के सादर आमंत्रित किया है।
Comments
Post a Comment