BGS Live National Hindi News Channel

*शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए लगाया अपमानित करने का लगाया आरोप*


         प्राचार्य डायट शिवरामपुर चित्रकूट/ जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चित्रकूट 
विद्यालय पर्यवेक्षण, बी०आर०सी० व डायट मे सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण मे शिक्षकों के साथ अपमानजनक व अमर्यादित व्यवहार करने वाली प्रवक्ता श्रीमती राबिया खातून के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षकों ने की माँग

          शिक्षकों द्वारा अवगत कराया गया है कि डायट प्रवक्ता  राबिया खातून विद्यालय पर्यवेक्षण मे शिक्षकों के साथ बच्चों के सामने अपमानजनक व्यवहार करती हैं , हमेशा झल्लाहट मे बात करती हैं और धमकी देती रहती हैं कि तुमको देख लूंगी और नौकरी करना सिखा दूंगी , इसी तरह गत शैक्षिक सत्र मे बी०आर०सी० कर्वी मे मीना मंच के प्रशिक्षण मे वरिष्ठ और दिव्यांग शिक्षकों से प्रश्न पूछ रही थीं, जब वरिष्ठ और दिव्यांग शिक्षकों ने बैठे- बैठे ही जवाब दिया तो सबके सामने उनको बेइज्जत किया और कहा कि मै जो कहूं वह नही करोगे तो नौकरी करना सिखा दूंगी , विद्यालय आकर तुमको औकात बताऊंगी और देखती हूं कैसे नौकरी करते हो , यह प्रकरण तत्कालीन खण्ड शिक्षाधिकारी चित्रकूट के संज्ञान मे है।
        डायट मे संचालित प्रशिक्षणों मे भी शिक्षकों को अपमानित करने का कोई अवसर नही छोडती हैं और जानबूझकर विवाद करके माहौल खराब करती रहती हैं , दिनांक 19 सितम्बर 2025 को शिक्षक प्रशिक्षण मे जाते ही शिक्षकों से कहा गया कि तुम लोगों को  टी०ई०टी० की परीक्षा देनी पडेगी , इसी तरह रहा तो तुम लोग टी० ई० टी० नहीं पास कर पावोगे , प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को यह बात अपमानजनक लगी और शिक्षकों ने विरोध किया और कहा कि जब उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वयं कहा है कि हमारे शिक्षक अनुभवी हैं और समय समय पर प्रशिक्षित किये जा रहे हैं , इसलिए शिक्षकों को सेवाकाल मे टी० ई० टी० की आवश्यकता नहीं हैं और उत्तर प्रदेश सरकार ने माननीय उच्चतम न्यायालय मे पुनर्विचार याचिका भी दायर कर दी है , तब  राबिया खातून ने कहा कि मेरी बात काट रहे हो विद्यालय आकर नौकरी करना सिखा दूंगी , देखूंगी कि टाइम एंड मोशन मे क्या करते हो और सरकार के खिलाफ शिक्षकों को भड़काते हुये कहा कि सरकार सबको बेवकूफ बना रही है, सरकार ही यह सब उच्चतम न्यायालय के माध्यम से करवा रही है , उनके ऐसे सार्वजनिक बयान के बाद जनपद के शिक्षकों मे आक्रोश है और पूरे जनपद का शिक्षक अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है।
        राबिया खातून प्रवक्ता डायट शिवरामपुर द्वारा शिक्षकों के साथ विद्यालय, बी०आर०सी० और डायट प्रशिक्षण मे अपमानजनक दुर्व्यवहार करने , प्रशिक्षण का माहौल खराब करने , विद्यालय मे बच्चों के सामने शिक्षक को जलील करने व सरकार के खिलाफ बयान देकर सरकार की छवि खराब करने के आरोप मे विभागीय जांच टीम बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें, जिससे शिक्षकों के आक्रोश को कम किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

Indian Live Tv National Hindi News Channel

BGS Live National Hindi News Channel